माया सिंह करेंगीं नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ
ग्वालियर। समाजसेवी संस्था "सक्षम" के तत्वाधान में 25 अगस्त को नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह करेंगी। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्ताशय की जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ. आलोक पुरोहित ने दी। डॉ. पुरोहित ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के सीएमएचओ डॉ. मृदुल सक्सेना करेंगे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. पवन गर्ग, डॉ. रविशंकर डालमिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला अस्पताल मुरार, जच्चाखाना, मदरवार्ड में प्रातः 10 बजे किया जाएगा। डॉ. पुरोहित के अनुसार इस पंद्रह दिवसीय आयोजन में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, इंडियन मेडिकल एसोसियेशन, इंडियन डेंटल एसोसियेशन, रत्न ज्योति नेत्रालय, हनुमंत सत्संग धाम, ब्रह्म कुमारी आश्रम आदि का सहयोग रहेगा।
इस अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यक्रम संयोजक रविकांत अदालतवाले, जनसम्पर्क अधिकारी ओ पी दीक्षित और गोविंद पाल भी उपस्थित रहे।