ग्वालियर : सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारम्भ
ग्वालियर। सिद्धपीठ श्री गंगा दास जी की बड़ी शाला में 500 वां झूलन महत्व के उपलक्ष्य में पूरन बैराठी पठाधीश्वर स्वमी रामसेवक दास जी महाराज के पावन सानिध्य श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस श्री धाम वृन्दावन से पधारे पंडित जानकी वल्लभ शास्त्री जी ने भागवत के महत्व के बारे में बताया। श्री व्यास जी ने बताया की श्री मद भागवत मनुष्य के समस्त क्लेश हर लेती है और जीवन में सुन्दर विवेक की जाग्रति करा देती है। भागवत कथा सुनने मात्र से बड़े से बड़े पापी भी तर जाते हैं और यदि कोई प्रेत योनि में भी चला जाता है तो उसके निमित भी भागवत कथा कराई जाने से उसकी मुक्ति संभव हो जाती है। उदाहरण के तोर पर धुंदकारी का चरित्र सुनाय पंडित कैसे उनके भाई गोकर्ण ने अपने प्रेत योनि भोग रहे भाई के निमित कथा सुना कर उसकी मुक्ति का उपाय किया। कथा के पूर्व मुख्य परीक्षत लीला धर शर्मा, कान्ता शर्मा द्वारा बड़ी शाला पर पूजन कर पड़ाव स्थित लक्ष्मी बाई कालोनी में धूम धाम के साथ कलश यात्रा निकली गई। इस अवसर पर महिलाएं अपने शीश पर मंगल कलश रखे हुईं थीं और श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे। कथा के समापन के बाद सुन्दर रास लीला का आयोजन भी किया जा रहा है। वृन्दावन धाम से पधारे रास मंडल द्वारा बड़ी सुंदर भगवान की लीला का चित्रण किया जा रहा है। युगल सरकार द्वारा दिव्य रास का दर्शन हो रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें सर्वश्री मदनमोहन कटारे, ललित कुमार खण्डेलवाल, सुभाष अग्रवाल, सतीश कटारे, राहुल शर्मा, मुकुंद शर्मा आदि भक्त जन शामिल थे।