सागर : फेसबुक पर बंदूक से साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, आरोपी धर पकड़ करने पहुंची पुलिस को घर से मिली 3 करोड़ की नगदी

सागर। गोपालगंज थाना इलाके में रविवार को सोशल मीडिया पर एक युवक की बंदूक के साथ फोटो वायरल हुई। बस फिर क्या था, पुलिस सीधे उसके घर पहुंच गई। तलाशी में हथियार तो नहीं मिला, लेकिन घर में रखी एक अलमारी को खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए। अंदर से नोटों से की गड्डियां से भरे बैग निकलने लगे । इतनी नकदी थी कि गिनने के लिए मौके पर नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि गिनती के बाद कुल करीब 3 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। मामला तिली तिराहे के पास का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सौरभ अहिरवार के पास अवैध हथियार है। छापे में हथियार नहीं मिला पर 3 करोड़ कैश मिल गया। अब पुलिस इस रकम को जब्त करने की प्रक्रिया कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में परिवार का दावा है कि यह पैसा भोपाल के रिश्तेदार रमेश अहिरवार का है। करीब 8 महीने पहले रमेश यह रकम सौरभ के घर रखकर गए थे और किसी को इसकी जानकारी नहीं थी।पुलिस अब रमेश अहिरवार से पूछताछ करेगी और पैसों के सोर्स की जानकारी जुटाएगी। घटना के बाद एसपी मौके पर पहुंच गए। सौरभ के पिता राजेश अहिरवार का डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है। वो गैस एजेंसी में काम करते थे। सौरभ कार ड्राइवर है, मां गृहिणी हैं और छोटा भाई अंकित ऑटो चलाता है। फिलहाल पुलिस दस्तावेज और सबूत जुटा रही है। (सोर्स, बाइट - अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक, सागर)