अटल जी की अस्थि कलश यात्रा मुरैना रवाना, जगह जगह कतारबद्ध होकर लोग दे रहे पुष्पांजलि

ग्वालियर । अटल जी का अस्थि कलश चंबल के लिए रवाना, नदी में होगा अस्थियों का विसर्जन ग्वालियर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का अस्थि कलश एक विशेष रथ में उनके भांजे और मुरैना श्योपुर के सांसद अनूप मिश्रा लेकर रवाना हुए। रथ के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह प्रदेश की कैबिनेट मंत्री माया सिंह नारायण सिंह कुशवाह जवान पवैया महापौर विवेक शेजवलकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गाड़ियों से मुरैना के लिए रवाना हुए। रथयात्रा के दौरान आनंद नगर क्षेत्र में विभिन्न स्कूली बच्चों ने बरसते पानी में सड़क के दोनों ओर खड़े होकर अपने प्रिय अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बच्चों के साथ ही स्कूल के शिक्षकीय स्टाफ ने भी अटल जी के रथ पर उनके अस्थि कलश पर फूल चढ़ाए। शहर के चावड़ी बाजार जीवाजी गंज बहोड़ापुर होते हुए यह रथ यात्रा मुरैना के लिए रवाना हुई जिस समय रथ यात्रा रवाना हुई उस दौरान पानी बरस रहा था बूंदी के बीच रथ यात्रा चलती रही। अस्थि कलश यात्रा कुछ समय के लिए मुरैना में रुकेगी जहां लोग भारत रत्न अटल जी को अंतिम विदाई दे सकेंगे। उसके बाद यह यात्रा चंबल नदी के लिए रवाना होगी। जहां अटल जी के परिजन उनकी अस्थियों को चंबल नदी में प्रवाहित करेंगे।