दिल्ली : झारखंड मुद्दे पर मैं चुप नहीं हूं, खुलकर बोल रहा हूं - राहुल गांधी
दिल्ली/ ग्वालियर। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर एक बार फिर नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में जो हो रहा है, मैं उस मुद्दे पर चुप नहीं हूं, खुलकर बोल रहा हूं। बुधवार को संसद भवन में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने उक्ताशय की जानकारी दी। संसद पहुंचने पर जब राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों ने झारखंड के राचीं में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बारे में उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने दो टूक कहा कि झारखंड में जो हो रहा है, मैं उस मुद्दे पर चुप नहीं हूं, खुलकर बोल रहा हूं। आगे उन्होंने जोर देते हुए बताया कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा है, 'We do not appreciate any violence against our students.'