ग्वालियर : विरोध का अजब - गजब तरीका, ऑन ड्यूटी पिता हो गए थे गंभीर घायल, सुनवाई नहीं हुई तो आक्सीजन सिलेंडर लेकर जनसुनवाई में पहुंचा बेटा,

ग्वालियर। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों- कर्मचारियों की लापरवाही पर एक युवक का गुस्सा फूटा युवक अलग अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराने "ऑक्सीजन सिलेंडर" लेकर पुलिस की जनसुनवाई में न्याय मांगने पहुंच गया।युवक के पिता बीते 4 महीने से घर पर ही "ऑक्सीजन सिलेंडर" के सहारे अपना जीवन गुजार रहे हैं। युवक के पिता हरिओम शर्मा विद्युत विभाग के कर्मचारी है। ड्यूटी के दौरान हरिओम शर्मा अपने ही विभाग की लापरवाही से हुए थे दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे,घटना के चार माह बीत जाने के बावजूद भी, लापरवाह विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसी मामले की गुहार लगाने दुर्घटना में घायल हरिओम शर्मा के बेटे हिमांशु शर्मा ने SSP धर्मवीर सिंह यादव से गुहार लगाई और कहा कि घटना के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए,इसके साथ ही हिमांशु ने पुलिस अफसरों को चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो आज सिर्फ ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आया हूं।अगली बार पिता को एंबुलेंस में रखकर जनसुनवाई में आऊंगा।हिमांशु ने पुलिस अफसरों को बताया उसके पिता हरिओम शर्मा बीती 28 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 1 के पास विद्युत विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गंभीर विद्युत दुर्घटना के शिकार हुए थे। इस घटना पर विद्युत विभाग ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की बल्कि उसके पिता को मरणासन्न स्थिति में छोड़ दिया था। मेरे पिता की हालत के लिए विजली विभाग के अधिकारी प्रीति बरैया, उपमहाप्रबंधक, (STM) रोहित सिंह, प्रबंधक, बिरला नगर जोन, अजय नामदेव, सहायक प्रबंधक, (STM), शशांक कुलश्रेष्ठ, सहायक प्रबंधक,( STC) मोहसिन बेग, सब-स्टेशन ऑपरेटर इन सभी के खिलाफ IPC की धारा 304 के तहत की कानूनी कार्रवाई की जाए। फरियादी युवक हिमांशु को पुलिस ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। (सोर्स, बाइट- हिमांशु शर्मा शिकायतकर्ता बाइट - नागेंद्र सिकरवार CSP)