म.प्र. माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति का सम्पन्न हुआ प्रांतीय अधिवेशन, 40 जिलाध्यक्षो को सौपे गए नियुक्ति पत्र
ग्वालियर। म.प्र. मांझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 40 जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए। जिन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया गया।
समिति के प्रांतीय अध्यक्ष केशव माझी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को उपनगर ग्वालियर स्थित किला गेट पर अग्रवाल मैरिज गार्डन में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल नटखट उपस्थित थे। विशेष अतिथि के तौर पर समिति के प्रांतीय संयोजक टीकाराम रायकवार उपस्थित रहे। जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव माझी ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री नटखट ने कहा कि समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो। इस मौके पर समिति ने विभिन्न जिलों से आये 40 जिलाध्यक्षों को मनोनीत कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौपे। सम्मेलन की शुरुआत में मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इसके सम्मेलन में तय एजेंडे के अनुसार चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जगदीश बाथम ने किया।