मऊगंज : सावन में उमड़ेगा देवतालाब शिव मंदिर में आस्था का महासागर
मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले का देवतालाब शिव मंदिर जहां आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है। जहां सावन के पवित्र महीने में हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते है मान्यता है कि देवतालाब का यह प्राचीन शिव मंदिर भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में एक ही पत्थर से बनाया था... यही वजह है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है।
सावन शुरू होते ही देवतालाब में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगती है सुबह की पहली किरण के साथ हाथों में जल और मन में विश्वास लेकर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है।
देवतालाब शिव मंदिर में सुरक्षा के लिए 60 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है तीन शिफ्ट में पुलिस बल मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेगा इसके अलावा दो पेट्रोलिंग टीमें हर समय क्षेत्र में गश्त करेंगी। मंदिर के मुख्य गेट, शिवकुंड की सीढ़ियां, वापसी मार्ग और मंदिर परिसर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है।
भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। भोलरा में डायवर्सन व्यवस्था मुख्य पार्किंग स्टेडियम ग्राउंड में इसके अलावा थाना तिराहा, खटखरिहा तालाब और गनिगवा क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नईगढ़ी मेन रोड पर ट्रैफिक नियंत्रण और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तो चाक-चौबंद कर दी है, लेकिन मंदिर परिसर के आसपास सफाई व्यवस्था अभी भी बड़ा सवाल बनी हुई है। मंदिर के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। श्रद्धालु जहां भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं उन्हें अव्यवस्थाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन सुरक्षा के साथ-साथ सफाई व्यवस्था पर भी कितना ध्यान देता है।
(सोर्स, बाइट - एपी द्विवेदी मऊगंज SDM
बाइट - सुरेंद्र कुमार जैन (मऊगंज पुलिस अधीक्षक)
बाइट - देव तलाव शिव मंदिर पुजारी)