कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद ने सौंपा महापौर को ज्ञापन, जानें क्यों ?
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद ने आज महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर पालिक निगम ग्वालियर में पदस्थ आउटसोर्स अधिकारी कर्मचारियो की विभिन्न समस्याओ एवं ठेका प्रथा बंद कर कर्मचारियों को विनियमित कर्मचारी करने, वेतन समय पर जारी करने, अंशदान काटने और वेतन नगर निगम द्वारा दिलवाए जाने संबंधी मांगे शामिल हैं। वहीं ज्ञापन के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याएं जानने के बाद महापौर श्रीमती सिकरवार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। ज्ञापन देने वालों में विशेष रूप से सुरेंद्र सिंह भदोरिया प्रांतीय सलाहकार, राजकुमार पांडेय ,राजेन्द्र शर्मा , आईपी निवारिया जिला अध्यक्ष, एम एस खान, हरीश राठौर विभागीय समीति अध्यक्ष, जय प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र भदौरिया, दिलीप कौशल, धर्मेंद्र पाल, सागर बागडे, अशोक कुशवाह, अमित तोमर, नितेश शर्मा, ब्रेजेंद्र भदौरिया सहित लगभग एक सैकड़ा कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष आईं पी निवारिया ने दी है।