भारत विकास परिषद, मध्य भारत उत्तर प्रांत की तीन नई शाखाएं प्रारंभ

ग्वालियर। भारत विकास परिषद, मध्य भारत उत्तर प्रांत ने आज ग्वालियर में तीन नई शाखाएं प्रारंभ की। इनमें महाराणा प्रताप शाखा अध्यक्ष शिव नारायण गुप्ता, ऋषि गालव शाखा की अध्यक्ष प्रिया तोमर और शाखा सहयोग जिसके अध्यक्ष राजकुमार सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने दायित्वों की शपथ ली। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। विज्ञप्ति अनुसार आज के कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्याम शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में श्री सुनील कोठारी, रीजनल महामंत्री एवं श्री प्रदीप अग्रवाल रीजन संयुक्त महामंत्री एवं श्री विनोद गर्ग नेशनल मेंबर (सेवा) एवं कार्यक्रम के शपथ विधि अधिकारी श्री सुधीर अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव ने नए दायित्व धारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रांतीय पत्रिका का विमोचन भी किया गया और डांस कंपटीशन में भारत विकास परिषद की संस्कृति शाखा रीजन में प्रथम एवं केंद्र में द्वितीय आने पर शाखा के सदस्यों का एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और ग्वालियर शाखा की श्रीमती ऋतु जैन ने संभाषण प्रतियोगिता में रीजन में स्थान प्राप्त किया। उनका भी सम्मान किया गया। समर्पण शाखा जो पिछले गत 4 वर्षों से 2 मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम महाराज बाड़े पर करती आ रही है, जो निरंतर जारी है। उसके श्री संजय धवन एवं शाखा की अध्यक्ष और सचिव का भी सम्मान किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि ने ग्वालियर में 10 शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रांतीय संयोजक से परिचय प्राप्त किया और मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन शाखा ऋषि गालव के सचिव श्री विवेक भार्गव जी ने किया और आभार प्रदर्शन शाखा महाराणा प्रताप के सचिव श्री मदन मोहन गुप्ता ने किया। वहीं कार्यक्रम में ग्वालियर की दसों शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री अजय बंसल, क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ संदीपा मल्होत्रा, श्री डॉ हेमंत मोदी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री श्री संजय धवन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री डॉ रुपेश श्रीवास्तव, श्री डॉक्टर सुरेंद्र प्रधान, प्रांतीय संयोजक पत्रिका श्री राजेश बंसल ने कार्यक्रम में सहभागिता की।