पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 74वीं जयंती है। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पत्नी सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी के साथ बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। राजीव का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। 21 मई 1991 को एक बम विस्फोट में उनकी मौत हो गई थी।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत ने वीर भूमि जाकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।