ग्वालियर के पूर्व क्रिकेटरों ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय का किया स्वागत, बैठक आयोजित कर जताया आभार
ग्वालियर। गोले का मंदिर स्थित ब्रज वाटिका में पूर्व क्रिकेटरों, क्लबों,अकादमियों के संस्थापक एवं संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें क्रिकेट की वर्तमान स्थिति पर गहन चिंता व्यक्त की गई।साथ ही सभी ने उच्चतम न्यायालय द्वारा नए क्रिकेट संविधान का स्वागत किया।इसके अनुसार अगले 2 माह में जीडीसीए में शत-प्रतिशत बदलाव होगा और वर्तमान कार्यकारिणी का कोई भी पदाधिकारी भविष्य में किसी पद पर नहीं रह सकेगा,क्योंकि इन सभी का 9 वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।बैठक में पूर्व क्रिकेटर संजय शर्मा छुट्टा, इंद्रजीत शिंदे, सतीश गुप्ता,अनवर खान, मोहम्मद आरिफ, सचिन चौहान, प्रबल सोलंकी, हरदीप सिंह,योगेंद्र पंचाल,रवि शर्मा, रवि तिवारी, आनंद चौहान, भगवान सिंह बैस, अवधेश भटनागर,दिनेश राजपूत, गुरुशरण सिंह,संजय धाकड़, विकास मावलंकर आदि मौजूद रहे।