इटली में सोनिया गांधी की मां को निधन, 27 अगस्त को निज निवास पर ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। रमेश ने कहा, 'सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कल अंतिम संस्कार हुआ। यहां बता दें कि 24 अगस्त को कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया था कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ विदेश जाएंगी। बयान में कहा गया था कि नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।