प्लास्टिक दाने से भरे ट्रक में लगी भीषण आग
ग्वालियर। ग्वालियर हाइवे से इंदौर की तरफ जा रहे प्लास्टिक दाने से भरे ट्रक में अचानक भीषण लग गई। यंहा ट्रक पनिहार बड़ागांव के पास डिवाइडर से टकरा गया था। टक्कर से उसमें हुए शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। ट्रक में ठसाठस प्लास्टिक दाना भरा था। इसलिए आग और तेज हो गई। जान बचाने के लिए उसका चालक ट्रक से कूद गया और अपनी जान बचाई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन ट्रक सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। वहीं पुलिस आज को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। दरअसल परिहार थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित ग्वालियर हाइवे से इंदौर की तरफ जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यहां ट्रक प्लास्टिक का दाना लेकर इंदौर की तरफ जा रहा था। देखते ही देखते इस ट्रक को आग ने पूरी चपेट में ले लिया। तभी ट्रक ड्राइवर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और ट्रक की लपटों में लिपटे ट्रक को बुझाने के लिए घंटों मशक्कत करना पड़ा। कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ट्रक को लापरवाही से तेज चलाते हुए ले जा रहा था जिसका टायर फट जाने के कारण वहां डिवाइडर से टकरा गया और शार्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। फिलहाल इस आग में ट्रक सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। वहीं पुलिस ट्रक में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।