रागायन की मासिक संगीत सभा 28 को, सुगम संगीत पर केंद्रित होगी सभा
ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सांगीतिक संस्था रागायन की मासिक संगीत सभा इस बार 28 अगस्त रविवार को आयोजित की जा रही है। लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्रीगंगादास जी की बड़ी शाला में शाम 5.30 बजे से होने वाली इस सभा की अध्यक्षता शाला के महंत पूरण वैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास जी महाराज करेंगे।
रागायन के सचिव पंडित रामबाबू कटारे ने बताया है कि इस बार की सभा सुगम संगीत पर केंद्रित होगी। इसमें भजन झूला कजरी आदि का गायन किया जायेगा। इस सभा में कुमारी वर्षा मित्रा, श्री टिकेंद्रनाथ चतुर्वेदी, नवनीत कौशल, मनीष शर्मा, डॉ मुकेश सक्सेना, एवं राजेंद्र पारिख गायन करेंगे। रागायन परिवार ने सभी संगीत रसिकों से सभा में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
