मोनिका द्विवेदी स्मृति सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर 27 को लगेगा

ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ संस्थान के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, ग्वालियर के सहयोग से समाजसेविका मोनिका द्विवेदी की 15 वीं पुण्यतिथि की स्मृति में नि:शुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे से गुढ़ागुढ़ी का नाका, मुक्ति धाम के पीछे स्थित आश्रम स्वर्ग सदन में लगाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर होंगे। शिविर का शुभारंभ विधायक श्री प्रवीण पाठक, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, जी आर एम सी के डीन डॉ अक्षय निगम,जे ए एच के अधीक्षक डॉ,आर के एस धाकड़,सी एम ओ डा मनीष शर्मा जी करेंगे। अखिल भारतीय स्वास्थ संस्थान के संस्थापक डाॅ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगने वाले इस शिविर का संयोजक विकास गोस्वामी, सौरभ बघेल व मनीष सविता को बनाया गया है। शिविर में रोगियों का परीक्षण जीआरएमसी के डीन डॉ. अक्षय निगम, जेएएच के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़, सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा, कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत रस्तोगी, पीडियाट्रिक के विभागाध्यक्ष डॉ अजय गौड़ व डॉ. घनश्यामदास, स्किन के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभव गर्ग व डॉ. कमल भदौरिया, बाल एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ अजय गौड,वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वीणा प्रधान डॉ रीता मिश्रा,गोग्स प्रेसिडेंट डॉ शशिवाला भोसले, साओ जनरल सेक्रेटरी डॉ प्रीति संजीव गुप्ता,मेडिकल के प्रोफेसर डॉ. अजय पाल सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप प्रजापति, न्यूरोसर्जरी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विवेक कनकने, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजराज सिंह गुर्जर आदि विशेषज्ञ अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे। शिविर में दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की जाएंगी।