GRMC और JAH के 52 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को किया गया नियमित

ग्वालियर। गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं जयारोग्य अस्पताल समूह में वर्षो से कार्यरत 52 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आज नियमित किया गया। गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ अक्षय निगम तथा जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर के एस धाकड़ के प्रयासों से वर्षो से काम कर रहे 52 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया गया। नियमित होने वाले कर्मचारियों में से 11कर्मचारी गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के तथा 41कर्मचारी जयारोग्य अस्पताल के शामिल हैं। इस अवसर पर नियमित कर्मचारियों ने अधिष्ठाता डॉ अक्षय निगम एवं अधीक्षक डॉ आर के एस धाकड़ को पुष्प गुच्छ भेंटकर व फूल माला पहनाकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।