दिल्ली सरकार को कोई खतरा नहीं - आम आदमी पार्टी
दिल्ली/ग्वालियर। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव भारद्वाज का कहना है कि दिल्ली सरकार को कोई खतरा नहीं है। आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए आप प्रवक्ता गौरव भारद्वाज ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हुई विधायकों की बैठक हुई, जिसमें 62 में से 53 विधायक मौजूद रहे। भारद्वाज ने बताया है कि बैठक में अनुपस्थित विधायकों की मुख्यमंत्री केजरीवाल से फोन पर चर्चा हो गई है। सौरभ का कहना है सभी विधायकों ने एक सुर में मुख्यमत्री का आश्वस्त किया है कि आखिरी सांस तक वे उनके साथ रहेंगे। गौरव ने दावा किया है आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई है उन्हें लालच दिया गया है। गौरव भारद्वाज का कहना है कि ऑपरेशन लोटस फैल कर दिया गया है। इतना ही नहीं आप प्रवक्ता ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को शराब घोटाला मामले में फर्जी केस में फसानें की धमकी मिलने का आरोप भी लगाया है। वहीं आम आदमी पार्टी की पत्रकारवार्ता के बाद भाजपा ने भी पत्रकारवार्ता कर आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। भाजपा नेता एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि हमें आपकी सरकार तोड़ने की जरूरत नहीं है। हम लोग वादा पूरा करने की बात कर रहे हैं। यही ऑपरेशन लोटस है जो पूरे देश में चल रहा है और देखा जा रहा है कि 2014 से आज तक सरकार ने कैसा काम किया है। (मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से)