VIDEO: उदयपुर में हुए नृशंस हत्याकांड के विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाला मौन जुलूस
ग्वालियर। उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड का विरोध तेज हो रहा है। शहर में आज हिंदूवादी संगठनों ने कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के विरोध में मौन जुलूस निकाला और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। गौरतलब है कि 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल साहू की दो युवकों ने धारदार हथियारों से गोदकर नृशंस हत्या कर दी थी। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले सोशल मीडिया पर आरोपियों ने हत्या का वीडियो वायरल कर दिया था। जिसे लोग तालिबानी तरीके से की गई हत्या मान रहे हैं। इस नृशंस हत्याकांड का विरोध देश के कई राज्यों में हो रहा है। मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर भी इससे अछूता नहीं हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर विरोध स्वरूप मौन जुलूस निकाला। जुलूस जीवायएमसी प्रांगण से आरंभ हुआ और शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस जीवायएमसी प्रांगण में सम्पन्न हो गया। जुलूस के दौरान लोग हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिन पर पकड़े गए आरोपियों को फांसी देने की मांग से संबंधित इबारत लिखी गई थी। समापन अवसर पर जुलूस में शामिल लोगों ने दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत कन्हैयालाल की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इनमें हिंदू जागरण मंच के वसंत गोडयाले, संत श्री १००८ परमार्थ आश्रम से स्मरतीर्थ महाराज जी दोलतगंज से जीणमाता मंदिर के परमपूज्य संत रविकांत भदौरिया, उदल सिंह परिहार, केशव अवस्थी, गोलपाड़ा बालाजी मंदिर के चरणसेवक जगवीर दास तोमर, गोल पाड़ा बालाजी मंदिर के चरण सेवक जगबीर दास तोमर, श्याम कुमार शर्मा, अरुण तिवारी, किशन सिंह तोमर, सुरेश गोयल, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, शिवराज सिंह सिकरवार, विजेन्द्र कुमार वर्मा, यशपाल सिंह तोमर, प्रसून सिंह तोमर, महेश चौहान, श्याम पचोरी, लोकेन्द्र भदौरिया, राजेश कुशवाह, प्रवीण चौधरी, राजा चौहान, गजेंद्र सेंगर, जयदीप भदौरिया, मुकुंद पाठक, जितेंद्र गौड़, हीरेन्द्र राजावत, घनश्याम भदौरिया, विनायक गुप्ता, अभिषेक भदौरिया, सुन्दर कुशवाह, विष्णु शर्मा, दीपक राजपाल, कैलाश राजपूत, दिलीप नोडिया, शीला तोमर सहित बड़ी तादात में मातृशक्ति शामिल रहीं।