वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दुबे को मातृशोक
ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दुबे एवं शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.प्रशांत दुबे की माताजी श्रीमती माधुरी दुबे पत्नी स्व.ओमप्रकाश दुबे का गुरुवार को निधन हो गया है। 83 वर्षीय श्रीमती माधुरी दुबे कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनकी अंतिम यात्रा 13 मई शुक्रवार को सुबह 9 बजे निज निवास पुरानी पुलिस चौकी के पीछे दौलतगंज से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।