आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों की पूर्ति के लिये अनंतिम चयन सूची जारी

ग्वालियर। एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्र.-3 के अंतर्गत दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एक आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के संबंध में 17 मई 2022 तक दावे एवं आपत्तियाँ परियोजना कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्र.-3 से प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्ड स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन उपरांत यह अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्र बस्ती गोदाम क्रमांक-2 में सुश्री कीर्ति व ठाठीपुर गाँव आंगनबाड़ी केन्द्र में रिक्त कार्यकर्ता पद की पूर्ति के लिये अनंतिम चयन सूची में सुश्री रागिनी यादव का चयन हुआ है। इसी तरह खण्ड स्तरीय समिति द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र तृप्ति नगर के सहायिका के पद के लिये सुश्री माया का नाम अनंतिम चयन सूची में रखा गया है। इस अनंतिम चयन सूची के संबंध में परियोजना कार्यालय में दावे व आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। अनंतिम चयन सूची भी इसी कार्यालय में देखी जा सकती है।