म्यूजिक के क्षेत्र में ग्वालियर का उभरता सितारा है 'मानस अभिराम'

ग्वालियर। शहर का उभरता सितारा मानस अभिराम इन दिनों संगीत प्रेमियों में खासा पसंद किया जा रहा है। मानस के बारे में कहा जा रहा है कि उसे बचपन से ही संगीत में रुचि हैं। यही वजह है कि उसने अपना पहला स्टेज शो महज 3 साल की उम्र में दिया था। मानस ने इंडियन म्यूजिक के साथ- साथ वेस्टर्न म्यूजिक ट्रिनिटी लंदन से भी डिग्री हासिल की है। मानस की काबलियत ही है कि उसे बचपन में ही चंदन दास, पीनाज़ मसानी जैसे बड़े कलाकार पुरुस्कृत कर चुके हैं। बीते सितंबर माह में मानस ने अपनी पहली एल्बम "ज़िक्र" निकाली थी। जिसे लोगों ने खूब सराहा। खास बात यह है कि जिक्र एलबम के गीत के बोल स्वयं मानस लिखे, कंपोज़िंग भी खुद की, एक्टिंग भी खुद की और गाया भी स्वयं ही। बताते हैं मानस की पहली एलबम को 75 हज़ार से ज्यादा लोगो ने सराहा। खबर आ रही है कि मानस एक बार फिर संगीत की दुनिया में अपनी दूसरी एलबम "साया" के साथ आ रहे हैं जो संभवतः 31 मार्च तक रिलीज होगी। इसमें में मानस ने खुद ही अभिनय किया है, उसके बोल लिखे हैं और कम्पोजिंग की है। मानस बड़ा सिंगर बनना चाहता है और म्यूजिक इंड्रस्ट्री में अपने गृह नगर ग्वालियर का नाम रोशन करना चाहता है।