दुकानदारों से पॉलीथिन जप्त कर दी जा रही है उपयोग न करने की सलाह
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के स्वास्थ्य अमले द्वारा नगर निगम सीमा क्षेत्र में अमानक पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर विभिन्न बाजारों में छापामार कार्रवाई कर अमानक पॉलीथिन जप्त की तथा जुर्माना वसूल किया गया।
नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा नगर निगम सीमा क्षेत्र में अभियान चलाकर पॉलिथीन के खिलाफ कार्यवाही की गई जिसमें अपर आयुक्त श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में ग्वालियर विधानसभा के अंतर्गत ग्वालियर बदल रहा है स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत हजीरा चौराहा, न्यू चंद्रशेखर मार्केट, तानसेन रोड पर 75 माइक्रोन से कम लगभग पॉलीथिन जब्ती की कार्रवाई की गई। जब्त की गई पॉलीथिन को कटवाकर जमा कराया गया। कार्रवाई में स्वास्थ्य अधिकारी श्री श्रीकृष्ण शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय सिंह, श्री शरण कुमार एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।