अर्चना चौहान महिला हिंदू महासभा की संभागीय प्रवक्ता मनोनीत - डॉ. जयवीर भारद्वाज
ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा, ग्वालियर संभाग की महिला हिंदू महासभा की संभागीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने मध्य प्रदेश हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन, ग्वालियर संभाग के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्वालियर जिला हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अनुशंसा पर श्रीमती अर्चना सिंह चौहान को ग्वालियर संभाग की महिला हिंदू महासभा की संभागीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। उनका शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च को दोपहर 2:00 बजे हिंदू महासभा हिंदू महासभा भवन में आयोजित किया गया है।