वार्ड 16 एवं 17 में वसूला लगभग 4 लाख लंबित जलकर
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे जलकर वसूली अभियान के तहत वार्ड 16 एवं 17 में अभियान चलाकर 4 लाख रुपए के लगभग जलकर वसूल किया गया।
नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देश पर चलाए जा रहे जलकर वसूली अभियान के तहत अपर आयुक्त श्री मुकुल गुप्ता के निर्देशन में बडे जलकर के बकायदारों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी श्री रामसेवक शाक्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 16 के अंतर्गत आज राहुल रिफायनरी प्राइवेट लिमिटेड से 1 लाख 72 हजार जलकर तथा वार्ड क्रमांक 17 के अंतर्गत राशि 80 हजार 200 एवं 1 लाख 40000 का चेक लिया गया। इस प्रकार कुल वसूली राशि 3 लाख 92 हजार 200 रुपए की राशि वसूल की गई। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी जलकर वसूली की कार्रवाई की गई तथा सभी जलकर उपभोक्ताओं से जलकर जमा करने का आग्रह किया गया।