संभागीय आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन
ग्वालियर। राज्य शासन के निर्देशानुसार महीने के प्रथम दिवस शासकीय कार्यालयों में वंदे मातरम् एवं जन-गण-मन का गायन होने के साथ ही कार्यालयीय कार्य प्रारंभ होता है। इसी कड़ी में न्यू राजस्व भवन के संभागीय आयुक्त कार्यालय में बुधवार को प्रात: 10.45 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्र गान का गायन हुआ। संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में पंचायत के कला पथक दल के माध्यम से सामूहिक राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान हुआ। उल्लेखनीय है कि एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर अवकाश होने के कारण 2 मार्च को कार्यालय प्रारंभ होने से पूर्व राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान किया गया।