24वीं दद्दा स्मृति संभागीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता, ला मासिया क्लव का विजयी आगाज
ग्वालियर l नगर के ख्याति प्राप्त हॉकी एवं फुटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय श्री राजपाल सिंह चौहान (दद्दा) कि स्मृति में 24वीं संभागीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आज एमएलबी के खेल मैदान पर एल एन आई पी के कुलपति डाक्टर विवेक पांडे के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुई। कार्यक्रम में अध्यक्षता नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामेश्वर भदौरिया उपस्थित हुए। अतिथियों द्वारा सबसे पहले दद्दा को फोटो पर माल्यार्पण कर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी एंव स्वागत भाषण में खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही। आयोजन कमेटी की तरफ से श्री शिववीर भदौरिया, अयोध्या शरण शर्मा, सचिन पाल, विनय कदम, महावीर पचोरी, आदि ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया,
एम एल बी मैदान पर आज से शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मुकाबला लामनिया फुटबॉल क्लब और डी डी एफ सी की टीमों के बीच खेला गया जिसमें लामनिया के साहिल ने 10वे मिनट एंव आयुष पाठक ने 28वे मिनट में गोल कर टीम को प्रतियोगिता में आगे खेलने की जगह बनाई। वहीं विपक्षी टीम डी डी एफ सी के एक मात्र खिलाड़ी अनुराग 18 वे मिनट में गोल कर सके, इससे पूर्व वी आर जी विरुद्ध एम एल बी की बालिकाओं का प्रदर्शन मैच खेला गया जिसमें बच्चियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें वीआरजी की भावना और रुपाली ने 1-1 गोल किए जबकि एम एल बी की ओर से अंजलि कुशवाहा ने एक गोल किया, जिला फुटबाल संघ के सचिव एवं आयोजन सचिव श्री शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि कल सोमवार को पहला मैच एस एम क्लव विरुद्ध मीरेकल फुटबॉल क्लब 1 बजे, आनन्द नगर विरुद्ध बालक मंदिर 2 बजे, एंव एजी क्लब विरुद्ध शिवपुरी फुटबॉल क्लब 3 बजे से खेले जाएंगे।