पत्रकार उपेंद्र तोमर को पितृशोक
ग्वालियर। पत्रकार उपेंद्र तोमर के पिताजी श्री राजेंद्र सिंह तोमर का आज 1 फरवरी मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। अंतिम यात्रा आज दोपहर उनके निज निवास सेक्टर- 4 विनय नगर ग्वालियर से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम् पहुँची, जहां उनके पुत्र उपेंद्र तोमर ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर राजनीति, पत्रकार जगत से जुड़े लोग व शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री राजेंद्र सिंह तोमर के आकस्मिक निधन पर सीधा संवाद न्यूज़ पोर्टल (www.seedhasamwad.com) परिवार ने शोक व्यक्त किया है।
