श्रीमद्भागवत कथा अमृत वर्षा 24 जनवरी से - अशोक श्रीवास्तव

ग्वालियर। 24 जनवरी से उपनगर मुरार में आर्मी स्कूल के सामने बैंक कॉलोनी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने जा रही है। उक्ताशय की जानकारी कथा परीक्षित अशोक श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। श्रीमद भागवत कथा का वाचन शहर के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री जी महाराज करेंगे। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। कथा 24 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें वृंदावन से आये कलाकार आकर्षक झांकियों के माध्यम से दिव्य दर्शन कराएंगे। कथा का समापन 30 जनवरी को हवन पूजन के बाद कन्या पूजन के साथ किया जाएगा। 31 जनवरी को कन्या भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी। खास बात यह है कि कथा के दौरान उपस्थितजन से कोरोना गाइडलाइन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर कथा परीक्षित मधु अशोक श्रीवास्तव सहित समस्त कॉलोनीवासी उपस्थित रहेंगे।