मोरक्को की दुल्हन के साथ ग्वालियर के दूल्हे का विवाह संपन्न
ग्वालियर। मोरक्को से आई फादवा लैमाली का बुधवार को ग्वालियर के अविनाश दौहरे के साथ विवाह अधिकारी के सामने विवाह संपन्न हुआ। विवाह अधिकारी ने दोनों को विवाह का प्रमाण-पत्र भी जारी किया।
अविनाश दौहरे निवासी प्रीतमपुरा कॉलोनी गली नंबर गुढ़ा, लश्कर ग्वालियर एवं फादवा लैमानी निवासी नियू बिस जीजार सी हे नूर कासाबेलेंका मोरक्को, हाल निवासी प्रीतमपुर कॉलोनी गुढा द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत आशयित विवाह के संबंध में अखबार में विज्ञप्ति प्रकाशन के बाद कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके अलावा थाना प्रभारी माधौगंज एवं तहसीलदार ग्वालियर द्वारा विशेष विवाह अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवेदन पत्र की जांच भी की गई। लड़की के मोरक्को की नागरिक होने से काउंसलर मिशन प्रमुख मोरक्को उच्चायोग मोरक्को के बसंतबिहार नई दिल्ली दूतावास से अनापत्ति प्रमाण प्राप्त होने पर अविनाश दोहरे और फादवा के बीच विवाह संपन्न कराया गया। गवाहों के समक्ष हुए इस विवाह के बाद दोनों को विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया।