श्रीमद भागवत कथा का छठवां दिन, भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि जी का विवाह संपन्न

ग्वालियर। भगवान श्री मदन मोहन जी मंदिर घास मंडी मुरार में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के आज छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मणी जी का विवाह संपन्न हुआ। विवाह में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रीमद् भागवत कथा का रसपान अयोध्या से पधारे कथावाचक श्री कृष्ण बिहारी दास जी महाराज कर रहे हैं। आज कथा उपरांत सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा भगवान श्री मदन मोहन मंदिर की नवीनतम प्रबंधक कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराज श्री का भक्तजन को सानिध्य मिला व उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। नवीनतम मंदिर प्रबंधक कमेटी ने ईश्वर को साक्षी मानकर ईमानदारी, लगन, शील एवं कर्तव्यनिष्ठ पारदर्शिता के साथ वचनबद्ध रहने की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर मुरार नगर के सभी समाज बंधु श्री प्रदीप गांगिल, नरेश चंद गुप्ता,आत्माराम बंसल, राजकुमार गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, कमल किशोर गांगिल, मूलचंद गांगिल, अनिल गांगिल सम्मलित रहे।