ग्वालियर की बेटी ने सवा करोड़ का पैकेज लेकर रचा इतिहास

ग्वालियर। MP/CG एसोसिएशन ऑफ न्यूरोसाइंटिस्ट 2021-22 के प्रेसिडेंट डॉ अविनाश शर्मा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ऋचा शर्मा की बेटी श्रेया शर्मा को USA की कंपनी 1 करोड़ 25 लाख का ऑफर दिया है। श्रेया अभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की डिग्री कर रहीं है। अपनी डिग्री का अंतिम सेमेस्टर ज्यूरिख स्विट्जरलैंड में पूरा कर मई 2022 में USA में अपनी कंपनी ज्वाइन करेंगी। श्रेया की इस सफलता में उनकी माँ डॉ ऋचा शर्मा का विशेष योगदान रहा है। इस सफलता पर श्रेया को सीधा संवाद न्यूज़ पोर्टल परिवार की ओर से हार्दिक बधाई।