डॉ. रावण वर्मा को अजाक्स के प्रांतीय सम्मेलन भोपाल में किया सम्मानित
ग्वालियर। मध्य प्रदेश अजाक्स में 8 बर्ष तक प्रांतीय सचिव रहे पूर्व अभियोजन अधिकारी डॉ. रावण वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा-शोषित समाज स्वयं सेवक संघ (पी.एस-5) द्वारा प्रदेश में सामाजिक - राजनीतिक बदलाव हेतु, बहुजन महापुरूषों की विचारधारा के साथ पिछड़े एवं शोषित (SC.ST.OBC & Min) समाज के बीच भाईचारा बनाकर, समतामूलक समाज के निर्माण हेतु अपनी शासकीय सेवा अभियोजन अधिकारी के पद से त्याग पत्र दिया है। डॉ.वर्मा बोलते समय भावुक हो गए और कहा कि अजाक्स से मेरा संबंध जीवन की आखरी सांस तक रहेगा आप लोगों का प्यार ही मेरी जीवन वायु है तो सम्मेलन में उपस्थित सभी की आँखों में स्नेही आंसु छलक आये सभी ने डॉ. वर्मा के त्याग और संकल्प की सराहना कर संबल बढ़ाते हुए निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन करने का भरोसा दिया। 12 दिसम्बर 2021 को रविन्द्र भवन भोपाल के इस सम्मेलन को पदोन्नति, बैकलॉग, आउट सोर्सिंग, निजीकरण आदि विषयों पर मुख्य अथिति श्री जे.एन. कंसोटिया साहब प्रांतीय अध्यक्ष अजाक्स (IAS- अपर मुख्य सचिव) मध्य प्रदेश शासन विशेष अथितिगण प्रांतीय महाससचिव श्री एस.एल. सूर्यवंशी, श्री गौतम पाटिल, श्री ए.आर.सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री मथुरा प्रसाद, प्रांतीय प्रवक्ता श्री विजय शंकर श्रवण, मंत्रालय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री घनशयाम भकोरिया, प्रांतीय सचिव श्री महेश विरोलिया, श्री रमेश चंद्र चंगेसिया, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पाटिल ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन श्री देवेंद्र सिंह राजौरिया संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर ने किया। अजाक्स सम्मेलन में प्रदेश के तहसील, ब्लॉक, जिला, संभाग एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।