प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ने दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
ग्वालियर। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री कौशलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में बीते रोज देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्वालियर जिले के निजी विद्यालय संचालकों ने भारी संख्या में भाग लिया और देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनरल बिपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रविवार को फूलबाग चौराहे पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से राजकुमार जैन, गोविंद सिंह राठौर, मनोज धूपर, भाऊ सिंह लोधी, एनएससी श्रीवास्तव, सौरभ जोशी, अतुल पांडे, पीडी शर्मा, अमित सचदेवा, नरेंद्र चौहान, चतुर्भुज कुशवाह, राघवेंद्र भदोरिया, जावेद अली, अशोक लक्षकार, अवधेश शर्मा, विजय कुलश्रेष्ठ, अनिल पाल आदि उपस्थित रहे।