VIDEO; सिद्ध पीठ श्री गंगा दासजी की बड़ी शाला में अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न

ग्वालियर। सिद्धपीठ श्री गंगा दासजी कीबड़ी शाला में परम्परागत अन्नकूट महोत्सव का विशाल आयोजन और गोवर्धन पूजा परम्परागत ढंग से सम्पन्न हुई। सिद्धपीठ के मंहत श्री राम सेवक दास जी महाराज ने प्रातःकाल गौशाला में में श्री गोवर्धन महाराज की विधिवत पूजन अर्चन कर आरती उतारी। सांयकाल विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग पाँच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर विशेष रूप से लगभग डेढ सौ सब्जियों से रामभाजा बनाया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री बालेन्दु शुक्ला पूर्व मन्त्री और सतीश सिकरवार विधायक, पं राम बाबू कटारे, पी पी चौबे, रामबाबू अग्रवाल, शरद भारद्वाज, राम कुमार कटारे, समाजसेवी महेश मुदगल, आनन्द नारायण गौढ, रामनारायण मिश्रा, दिनेश गैंढा, महेन्द्र सिंह सेंगर, महेन्द्र खत्री, उधम सिंह, मनोज गोयल, श्रीमती उर्मिला गोयल, श्रीमती ममता कटारे, सीमा गुप्ता, श्रीमती रानी उपाध्याय, मनोज शर्मा, कमल किशोर दुबे आदि विशेष रुप से उपस्थिति थे। कार्यक्रम में संगीतमय सुन्दर कान्ड का गायन हुआ। उल्लेखनीय है कि बड़ी शाला की यह परम्परा विगत सात सौ वर्षों से निरन्तर चली आ रही है।