विश्व में आयुर्वेद का सर्वश्रेष्ठ स्थान - डॉ जयवीर भारद्वाज
ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान ग्वालियर के तत्वावधान में आज शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय आमखो पर भगवान श्री धनवंतरी को प्रकटोत्सव विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजन, हवन कर भगवान श्री धनवंतरी का माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश शर्मा, केंद्रीय रिसर्च अनुसंधान संस्थान के डॉ अनिल मंगल, डॉ सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान ग्वालियर के मुख्य संरक्षक डॉ जयवीर भारद्वाज ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर कहा कि चिकित्सा पद्धतियो में आयुर्वेद का उत्तम स्थान है, विश्व में आयुर्वेद का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। कोरोना महामारी में सभी ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का प्रयोग कर सिद्ध किया है। आज राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सभी को आयुर्वेद के विकास में अधिकाधिक सहयोग करना चाहिए। संचालन डॉ एस एस तोमर ने किया।