डॉ एस.एन.सुब्बाराव के निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया शोक

ग्वालियर। देश के गांधीवादी विचारक डॉ एस.एन. सुब्बाराव के निधन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक व्यक्त किया है। श्री सिंधिया ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि "पद्मश्री से सम्मानित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रसिद्ध विचारक डॉ एस.एन.सुब्बाराव जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।"