VIDEO : 12 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू

ग्वालियर। 8 एमपी बीएन

 एनसीसी ग्वालियर द्वारा वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने वैपन ट्रैनिंग, ड्रिल और मैप रीडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे पहले आज सुबह एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया। उक्त 12 दिवसीय एनसीसी कैम्प में " B " और " C" प्रमाण पत्र हासिल करने वाले 250 एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह कैम्प 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। एनुअल एनसीसी ट्रैनिंग कैम्प कमांडेंट कर्नल राहुल वर्मा (8 MP BN NCC Gwalior) के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स मुख्य रूप से वैपन ट्रैनिंग, आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक नियमों, योगा, ड्रिल और फाइरिंग का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कैप्टन समीर भार्गव, लेफ्टीनेंट शिव ओम सिंह, लेफ्टीनेंट दिनेश कुशवाह,एसएम सूबेदार मेजर लखविंदर सिंह, सूबेदार नागेश कुमार, सूबेदार गिरिन्द सिंह, बीएचएम दसरथ सिंह, हवलदार अश्रि्वनी कुमार, हवलदार टीके पाल, हवलदार जितेंद्र सिंह आदि प्रशिक्षक उपस्थिति थे।