लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम को करें व्यवस्थित - निगमायुक्त

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने लक्ष्मी गंज स्थित मुक्तिधाम का निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन गैस शवदाह गृह और विद्युत शवदाह गृह को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मुक्तिधाम में टूटे हुए शेड की मरम्मत, साफ सफाई व पिछले गेट को सुधरवाने के निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा मुक्तिधाम में एक कार्यालय तैयार कर कंप्यूटर एवं कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, ताकि पंजीयन होकर संबंधित व्यक्ति को मृत्यु प्रमाण पत्र मिल सके और लोगों को परेशान ना होना पड़े। वहीं निगमायुक्त ने बुद्धा पार्क का निरीक्षण कर पार्क की साफ-सफाई कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।