सत्कर्म करने से ही प्राप्त होती है प्रभु की कृपा - भागवताचार्य पं.घनश्याम शास्त्री जी महाराज

ग्वालियर। न्यू एकता कॉलोनी राजा गैस गोदाम गोल पहाड़िया लक्ष्मीगंज में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पं.श्री घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया,मनुष्यों का क्या कर्तव्य है इसका बोध भागवत सुनकर ही होता है विडंबना ये है कि मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नहीं करते हैं निस्काम भाव से प्रभु का स्मरण करने वाले लोग अपना जन्म और मरण दोनों सुधार लेते हैं प्रभु जब अवतार लेते हैं तो माया के साथ आते हैं साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है जबकि शरीर नश्वर है भागवताचार्य ने कहा कि भागवत बताती है कि कर्म ऐसा करो जो निस्काम हो वहीं सच्ची भक्ति है जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है,जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए,भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया,भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य को वैभव और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है जो सच्चे मन से भगवान को याद करता है भगवान स्वयं प्रकट हो कर उनकी रक्षा करते हैं,उन्होंने बताया सुनीति महाराज उत्तानपाद की रानी थीं जिनके गर्भ से ध्रुव जैसे तेजस्वी बालक ने जन्म लिया था महाराज उत्तानपाद की दो रानियाँ थीं सुनीति और सुरुचि उत्तानपाद के सुनीति से ध्रुव तथा सुरुचि से उत्तम नामक पुत्र उत्पन्न हुये थे यद्यपि सुनीति बड़ी रानी थीं किन्तु राजा उत्तानपाद का प्रेम सुरुचि के प्रति अधिक था ध्रुव अपने घर से तपस्या के लिए जा रहे थे रास्ते में उन्हें देवर्षि नारद मिले उन्होंने ध्रुव को"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"का जाप कर के भगवान विष्णु की तपस्या करने को कहा ध्रुव ने नारद जी की बात मानकर एक पैर पर खड़े होकर छह माह तक कठोर तप किया बालक की तपस्या देख भगवान विष्णु ने दर्शन देकर उसे उच्चतम पद प्राप्त करने का वरदान दिया इस अवसर पर परीक्षित रामेश्वर सिंह जादौन श्रीमती हेमलता जादौन कथा श्रवण की मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन , गौरव कुलश्रेष्ठ, केमचंद्र शाक्य देवेंद्र श्रीवास्तव ने भागवत भगवान जी की आरती उतारकर व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।