भागवत कथा भक्ति की महिमा का बखान करती है - पंडित घनश्याम शास्त्री जी

ग्वालियर। न्यू एकता कॉलोनी राजा गैस गोदाम, पानी की टंकी गोल पहाड़िया लक्ष्मीगंज में आयोजित श्रीमद भागवत कथा गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर बग्गी बैंड के साथ कथा स्थल पहुंची श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री जी महराज ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई । उन्होंने रविवार को श्रीमद् भागवत के महिमा का वर्णन किया। कथा में कहा कि विपत्ति काल में भी ईश्वर के नाम का सहारा नहीं छोड़ना चाहिए। ध्रुव और प्रहलाद ने भी कठिन से कठिन परिस्थिति में ईश्वर के प्रति अपने विश्वास को डिगने नहीं दिया था। इससे उन्हें ईश्वर के दर्शन हुए और संसार का समस्त सुख मिला। उन्होंने बताया कि बालक धु्व ने वन में कठोर तपस्या कर जगतपिता की गोद में सुख प्राप्त किया। वहीं, भक्त प्रहलाद की सच्ची सेवा भक्ति को देखते हुए भगवान नरसिंह रूप धारण कर प्रकट हुए और प्रहलाद के जीवन की रक्षा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर के नाम का स्मरण रखने से भी भगवत कृपा का प्रसाद मिलता है। भगवान स्वयं भक्तों की रक्षा के लिए आते हैं और अपने भक्तों का उद्धार करते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा भक्ति की महिमा का बखान करती है। यह भक्त और भगवान की कथा है। भागवत कथा ध्रुव और प्रहलाद की कथा के माध्यम से हमें जीवन के सदमार्ग पर चलने की सीख देती है। दोनों ने विश्वास और कठिन संकल्प से बालपन में ही ईश्वर को प्राप्त किया। छोटी-सी उम्र में ही उनका दृढ़ संकल्प देखते ही बनता है। हमें भी उनके जैसा ही बनना चाहिए इस अवसर पर श्री गणेश पूजन सचिन पंडित जी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कराया एवं सुंदर सुंदर झांकियां लगाई है इस अवसर पर परीक्षित रामेश्वर सिंह जादौन हेमलता जादौन , भावना जलोन , जालों न ,एवं सभी श्रद्धालु मौजूद रहे।