भारत समेत कई देशों से चीन को मिला नोट छापने का 'बड़ा ऑर्डर': रिपोर्ट
चीन को थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, भारत, ब्राजील और पोलैंड की करेंसी छापने का प्रोजेक्ट हासिल किया. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार यह सिर्फ एक नमूना है.
एक समय था जब चीन में करेंसी की प्रोडक्शन प्लांट्स को जंग न लगे इसलिए उन पर मैरिज सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस छापे जाते थे. अब हालात अचानक से बदल गए हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार भारत समेत कई देशों की ओर से करेंसी छापने के लिए चीन को 'बड़े ऑर्डर' मिले हैं. चीन बैंक नोट प्रिंटिंग और मिंटिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ल्यू गुइसेंग ने कहा चीन ने अभी तक विदेशी करेंसी नहीं छापी है.
हालांकि साल 2013 में दक्षिण पूर्व एशिया, केंद्रीय एशिया, खाड़ी क्षेत्र, अफ्रीका और यूरोप की जमीन और समुद्र को जोड़ने के लिए चीन ने वन बेल्ट वन रोड परियोजना लॉन्च किया.
ल्यू ने कहा कि उसके बाद से ही कंपनी को यह मौके मिले और सफलतापूर्वक थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, भारत, ब्राजील और पोलैंड की करेंसी छापने का प्रोजेक्ट हासिल किया. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार यह सिर्फ एक नमूना है.