बीके बंसल परिवार आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
बंसल, उनकी पत्नी और दो बच्चों ने 2016 में आत्महत्या की थी. बी के बंसल कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय में डीजी के पद पर कार्यरत थे. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के अारोप लगाए गए थे.
बीके बंसल और उनके परिवार के आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से चार हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. बीके बंसल मामले में ईएएस शर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए नोटिस भेजा है.
बता दें कि बंसल, उनकी पत्नी और दो बच्चों ने 2016 में आत्महत्या की थी. बी के बंसल कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय में डीजी के पद पर कार्यरत थे. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के अारोप लगाए गए थे. इसी संबंध में सीबीआई ने उनके घर पर छापेमारी भी की थी. वहीं बता दें कि दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सीबीआई को समन भेजा था.