जन उत्थान न्यास ने की कटोराताल पर गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था

ग्वालियर। विगत कई वर्षों से कटोराताल में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। वर्तमान में कटोराताल बन्द होने के कारण लोग गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिये परेशान हो रहे थे। नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रति वर्ष गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन की व्यवस्था की जाती थी, किन्तु इस बार किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तब जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने अपनी पूरी जन उत्थान टीम के साथ गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था कटोराताल पर टेन्ट लगवाकर और पानी के ड्रमों की सहायता से की गई। इसके बाद एकत्र प्रतिमाओं का गाड़ियों से ले जाकर सागर ताल में विसर्जन किया गया। इन सब में जन उत्थान न्यास के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों व न्यास के कार्यकर्त्ताओं ने पूरा पूरा सहयोग दिया। इस पुनीत कार्य के लिये श्रृद्धालुओं को विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की सराहना करते देखा गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था हेतु सर्वश्री अवध सिंह धाकरे कोषाध्यक्ष, अवधेश कौरव संयुक्त सचिव, न्यासी आदित्य सिकरवार, अशोक प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी, अभय कुमार सिंह, विक्रान्त, गौतम कदम, बारेलाल, विनोद साहू, राकेश श्रीवास, धर्मवीर जाटव, छोटू मण्डेलिया, मिक्की तोमर, महेन्द्र शुक्ला आदि न्यास के सभी कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।