अनेक क्षेत्रों में रविवार को प्रभावित रहेगा जल प्रदाय

ग्वालियर। सहायक यंत्री जल प्रदाय विद्युत उप खण्ड मोतीझील ने जानकारी देते हुए बताया कि मोतीझील प्लान्ट पर सुबह 11 बजे विद्युत फाल्ट होने से मोतीझील के दोनों प्लान्ट बन्द हो गए। संधारण कार्य पूर्ण होने पर रात्री 9 बज कर 30 मिनिट पर दोनों प्लान्ट से जल प्रदाय चालू किया गया। दिन में दोनों प्लांट बन्द होने से काँच मील, नूरगंज, अशोक कॉलोनी, द्वारिका पुरी, ठाठीपुर, कृष्णा नगर, दर्पण कॉलोनी, तुलसी विहार,लक्ष्मण तलैया, इंदरगंज,रामाजी का पुरा, गैंडे बाली सड़क, जीवाजी गंज, नई सड़क, हनुमान चौराहा एवं गोल पहाड़िया के क्षेत्र में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।