देवानंद की जन्मतिथि पर गायक कलाकार मित्र समूह का आयोजन

ग्वालियर। 26 सितंबर को भारतीय फिल्म उद्योग के सुपर स्टार स्वर्गीय देवानंद की जन्मतिथि पर गायक कलाकार मित्र समूह द्वारा होटल रेडियन्स सिटी सेंटर में एक शाम देवानंद साहब के नाम का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहित श्रीवास्तव होंगे, जो गाज़ियाबाद से आ रहे हैं और गायिकी में अपना खास मुकाम बना चुके हैं। कार्यक्रम का ड्रेस कोड पूर्णतः काला रखा गया है क्योंकि काला रंग देव साहब का पसंदीदा रंग था। कार्यक्रम का संयोजन और मंच संचालन एडमिन हर्षिका अंकित दुबे और पूजा नीरज जैन करेंगी। कार्यक्रम में सिर्फ देवानंद की फिल्मों के सोलो और डुएट गीतों की प्रस्तुति होगी। यह जानकारी चीफ एडमिन और संस्थापक सुरेश घोड़के ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।