दौलतगंज में विराजी गई सबसे बड़ी गणेश जी की प्रतिमा

ग्वालियर। कोरोना महामारी से मुक्ति एवं जनकल्याण के लिए रुद्र मंडल के संरक्षक हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता लोकेश शर्मा, अध्यक्ष आदित्य शर्मा, अजय शर्मा, मुकेश पाल, सोनू शर्मा, राहुल जैन, कुलदीप दुबे, राकेश भटनागर, संगम नायक, मनोज बेड़ियाँ, रोबिन जायसवाल, लक्की बघेले,भरत सविता की टीम ने ग्वालियर में सबसे बडी गणेश जी की प्रतिमा का स्थापना दौलतगज नागदेवता मंदिर के समीप की है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल, लोकेश शर्मा, आदित्य शर्मा सहित अनेक भक्त श्री जी के रथ को खींचते हुए और गणपति के जय घोषों के बीच जीवाजीगंज से लेकर दौलतगंज से पहुचे, जहां पूरे विधि विधान के साथ गणपति महाराज की मनभावन प्रतिमा विराजी गई।