सफेद शेरनी मीरा ने दिया दो शावकों को जन्म
ग्वालियर। शहर के गांधी प्राणी उद्यान से आज एक बड़ी खुशखबरी आई है। प्राणी उद्यान की मादा सफेद शेरनी मीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है। बीती रात मीरा ने एक सफेद और एक पीले शावक को जन्म दिया है। इनके जन्म के साथ ही सफेद शेरों की संख्या चार हो गई है। शावकों के जन्म पर चिड़ियाघर प्रबंधन ने खुशी जताई है। गांधी प्राणी उद्यान के डॉक्टर गौरव परिहार ने बताया है कि दोनों शावक स्वस्थ है, कोविड गाइड लाइन और शावकों के स्वास्थ्य को देखते हुए दोनों शावकों को सुरक्षा के लिए मीरा के साथ आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही इनकी सेहत को लेकर डॉक्टर निगरानी रख रहे है।