इंडिगो की दिल्ली-इंदौर वाया ग्वालियर फ्लाइट 1 सितम्बर से
ग्वालियर। 1 सितम्बर से इंडिगो दिल्ली-इंदौर वाया ग्वालियर फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इस उड़ान के शुरू होते ही ग्वालियर की 10 शहरों से एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी, जो संभवतः पहली बार होगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनते ही राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर को सौगात देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार यानी 1 सितम्बर से इंडिगो अपनी दिल्ली-इंदौर वाया ग्वालियर उड़ान शुरू करने जा रही है। इस उड़ान के शुरू होते ही ग्वालियर देश के 10 शहरों से एयर कनेक्टिविटी के मामले में जुड़ जाएगा। अगर बात करें ट्रेन से इंदौर के सफर की तो कम से कम 11 घण्टे में यात्री सफर तय पाते हैं और दिल्ली तक ट्रेन से सफर की तो कम से कम 4 घण्टे में सफर तय कर पाता है। लेकिन इंडिगो फ्लाइट शुरू होते ही इंदौर महज डेढ़ घण्टे में और दिल्ली महज 1 घण्टे यात्री सफर तय कर सकेगा। इंडिगो की दिल्ली-इंदौर वाया ग्वालियर उड़ान का केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। जबकि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि फिजिकली उपस्थित रहेंगे। यहां बता दें इंडिगो की उड़ान शुरू होते ही ग्वालियर देश के 10 शहरों से एयर कनेक्टिविटी के मामले में जुड़ जाएगा। क्योंकि अभी तक ग्वालियर से बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, जम्मू, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद और मुम्बई के लिए स्पाइसजेट की उड़ान सेवा यात्रियों के लिए उपलब्ध है।