शहर की टंकियाँ पूरी भरने तिघरा से आवश्यकतानुसार पानी छोड़ने के निर्देश
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त आशीष तिवारी ने शहर की पानी की टंकियों को पूरा भरने के लिए पीएचई एवं एरिगेशन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर तिघरा से पर्याप्त पानी छोड़ने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि शहर की पानी की टंकियां पूरी न भर पाने के कारण जल प्रदाय में आ रही समस्या को देखते हुए निगमायुक्त श्री तिवारी ने पीएचई विभाग के अधिकारियों से चर्चा की तो जानकारी मिली कि तिघरा से आवश्यकता से कम पानी जल प्रदाय के लिए छोड़ा जा रहा है जिसके कारण टंकियां पूर्ण रूप से नहीं भर पा रही हैं। इसको लेकर निगम आयुक्त आशीष तिवारी ने आज एरिगेशन विभाग एवं नगर निगम के पीएचई विभाग के अधिकारियों से साथ चर्चा की तथा एरिगेशन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की शहर की पानी की टंकियां पूर्ण रूप से भर पाएंए इसके लिए आवश्यकता अनुसार पानी प्रतिदिन तिघरा से छोड़ा जाए। बैठक के दौरान अधीक्षण यंत्री पीएचई आर एल एस मौर्य एवं एरिगेशन विभाग के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।